रोशन सिंह बम्भोले
उतई।नगर पंचायत उतई अंतर्गत के 5 जगहों पर कोरोना जांच शिविर लगाए गए थे जिसमें 223 लोगो का कोरोना जांच किया गया जिसमें सिर्फ 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।शिविर स्थलों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी स्वास्थ्य विभाग सुपरवाइजर मुकेश मेश्राम ने निरीक्षण किया व राह चलते राहगीरों का भी कोरोना जांच कराए।उसी प्रकार रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में 30 लोगो का कोरोना जांच किया गया जिसमें 2 लोग पॉजिटिव आए,जो 1 डूंडेरा व 1 खोपली निवासी है।
