पाटन। जन्मभूमि कर्मचारी संगठन सेलूद के द्वारा ग्राम सेलूद के 11 परिवार को चिंहाकित करके सुखा राशन समाग्री का वितरण कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घर घर जाकर किया । यह समिति ग्राम हित में कार्य करने के लिए कर्मचारीयो द्वारा संगठन बनाकर कार्य कर रहे है ।इसी कडी को आगे बढ़ाते हुए इस भयंकार आपदा के समय में जब 6 अप्रैल से 6 मई तक जिला प्रशासन द्वारा लाकडाऊन कर दिया है ।ऐसे समय में अति गरीब की श्रेणी में आने वाले ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है वृद्ध, बिमारी से ग्रस्त या अकेले रहते है । ऐसे परिवार को दाल, तेल, सोयाबीन बड़ी,चना, मसुर ,नमक ,धनिया ,मिर्चि ,हल्दी समाग्री का वितरण किया गया । समिति के निर्णय पर जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलूद द्वारा समिति की ओर से 11 अति गरीब परिवारों को सुखा राशन वितरण किया गया ।इस अवसर पर समिति के सदस्य संतोष वर्मा अनिल बनपेला ,राजेश देवाँगन, बलराम वर्मा उपस्थित थे ।
सेलूद में जन्मभूमि कर्मचारी संगठन ने बाँटी सुखा राशन सामग्री
