हाथियों का दल पहुंचा घटारानी ,लोगो में दहशत का माहौल


परमेश्वर कुमार साहू

गरियाबंद।हाथियों के दल ने एक बार फिर क्षेत्र में दस्तक दे दिया है।वनरक्षक राहुल श्रीवास से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का दल वन परिक्षेत्र पांडुका के फ़ुलझर बीट के गोल्डनाला जलाशय के पास स्थित सुखरीडबरी के पास बताया जा रहा है।हालांकि हाथी वहां से एक बार अपने पुराने रूट पकड़कर घटारानी पहाड़ी अमलीपन्ना की ओर बढ़ने की जानकारी विभाग द्वारा दिया गया है।विभाग द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस पास के सभी गांवों में मुनादी कराकर लोगो को सचेत किए है।हाथियों के क्षेत्र में आने से एक बार भी फिर इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *