पाटन।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब 18 से अधिक उम्र के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शनिवार एक मई शुरू हो गया। जिसमें राज्य सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारी परिवार को प्राथमिकता दी है। पहले दिन मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य उत्तर पाटन ने स्थानीय पात्र लोगो को प्रेरित कर ग्राम पाहन्दा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर वैक्सीन लगवाया और सभी नागरिको से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोषणा अनुरूप आज एक मई से 18 से 44 साल के लोगो को टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ । जिसमें राज्य सरकार के निर्णय अनुसार अंत्योदय राशन कार्ड धारी परिवारों को प्राथमिकता से कोरोना वैक्सीन लगाया जा है । जिसके शुभारंभ अवसर पर ग्राम पाहंदा स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय रहवासियों से अपील कर 10 ग्रामवासियो को साथ ले जाकर वैक्सीन लगवाया। इस अवसर पर ग्राम पहांदा सरपंच मोहन साहू और उपसरपंच सुरेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। स्वास्थ्य केंद्र में CHO रूपाली सारथी और एएनएम पिंगला पटेल भी मौजूद थे। जिनके कुशल नेतृत्व में टीकाकरण कार्य किया जाना है।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवाओं से अपील किया कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए देशव्यापी टीकाकरण में शामिल होकर वैक्सीन जरूर लगवाएं और अपने परिचितों को भी जागरूक करें ताकि कोई भी नागरिक टीका से वंचित ना हो और कोरोना जल्द से जल्द खत्म हो और हम वापस सामान्य जीवन मे लौट सके।
