सफलता की कहानी : मैंने कोरोना की जंग में पा ली विजय- नरेश बघमार…

चिकित्सकों की सलाह,घर-परिवार और मित्रों ने मनोबल बढ़ाया जिसके कारण मैंने कोरोना से जंग जीत ली..

नवा रायपुर । कोरोना महामारी के कठिन दौर में नवा रायपुर के चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ के अमले द्वारा पूरी लगन और समर्पण से कोरोना संक्रमण मरीजों का सलाह,उपचार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो रहे हैं।

होम आइसोलेसन में इलाज करा रहे मर्रा निवासी नरेश बघमार अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
नरेश बघमार ने बताया कि शरीर में थोड़ी थकावट और कमजोरी का अहसास होने पर अविलम्ब 14 अप्रेल को एंटीजन और RT-PCR टेस्ट दोनों कराया जिसके रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में डॉक्टरों के सलाह,नियमित दवाई,योगसाधना, आत्मविश्वास,धैर्य तथा मित्रों व परिवार के द्वारा मनोबल को बढ़ाने से कोरोना संक्रमण पर विजय पा लिया हुँ ।

चिकित्सकों की सलाहानुसार और उनकी टीम की मेहनत का ही परिणाम है कि मैने कोरोना से जंग जीत ली है।
नरेश बघमार ने बताया की उसने ऑक्सीमीटर यंत्र से नियमित ऑक्सीजन लेबल के साथ टेम्परेचर चेक करता था,साथ ही दिन में तीन बार भाप लेता था ! गर्म पानी और जरूरी दवाई नियमित लेता था ! उन्होंने बताया की ईस संकट की घड़ी में खाली ना बैठकर कहानीयां,उपन्यास,हिंदू कथा,सुनता,देखता, पढ़ता था ! जिससे मन आध्यत्म में लगा रहता था !
सकारात्मक ऊर्जा और करीबी मित्रों तथा परिवार वालों ने मनोबल बढ़ाया,जिसके फलस्वरूप आज मैं स्वस्थ हुआ हुँ !
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कोरोना से घबराये नही,आत्मविश्वास जगाये ! घर पर रहे और मास्क अवश्य लगाए,शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *