दुर्ग कोरोना संकट से उभर रहा हैं उसमें लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए कनक अग्रवाल ने कुछ पंक्ति लिखी है जिसे कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंंद्र भूरे एवं जिला प्रशासन दुर्ग ने भी सराहा हैं आपको पसंद आए तो अपने
News पोर्टल, Web पोर्टल, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, के माध्यम से दुर्गवासियो का हौसला हफ़जाई करने में मदद करें
पंक्ति इस प्रकार है:-
मैं दुर्ग हूँ
मैं कोरोना के ज़ख्मो से उभर रहा हूँ
लॉकडाउन के मरहम से घाव मेरे भर रहे है
दर्द जरूर हो रहा मुझे लोगों की तकलीफ़ें देखकर,
पर घाव ही कुछ ऐसा है लॉकडाउन से ही भरेंगे
कुछ दिनों की बात है
हौसला रख, मैं फिर मुस्कुराउंगा,
नियमों का पालन कर फिर कभी न लड़खड़ाऊंगा
जल्द लगेगा सबको उम्मीदों का टीका
नहीं पड़ेगा अब इस जिले का रंग फीका
तीसरी लहर न आने दूंगा
बस इतना कहूंगा कर सबर
कुछ दिनों की बात है
हौसला रख, मैं फिर मुस्कुराउंगा,
नियमों का पालन कर फिर कभी न लड़खड़ाऊंगा
