रानीतराई। ग्राम पंचायत रानीतराई में पुलिस थाना रानीतराई, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वधान में जागरूकता पैदल मार्च किया गया इस दौरान गांव के ग्रामीणों को जागरूकता करने सभी वार्डों के सभी घरों में घर घर पहुंच ग्रामीणों को इस कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी दिया गया ।यह संक्रमण जानकारी एवं सुरक्षा से ही रुक सकता है इस बात की विश्वास और जानकारी उपस्थित ग्राम के सरपंच निर्मल जैन थाना प्रभारी वी प्रभा राव और स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के द्वारा दिया गया।इस दौरान गांव के सभी गलियों में घरों में मशीनों के द्वारा सैनिटाइज भी किया गया। वही ग्रामीणों को मास्क आदि का भी वितरण सुरक्षा और बचाव के तरीके को बताते हुए किया गया। इसके अलावा कोरोना के इस विषम परिस्थिति से बचने के लिए हम सभी को एक साथ आकर संक्रमण से बचने की जिम्मेदारी वहन करने की भी अपील किया गया। पैदल मार्च, जागरूकता रैली के रूप में निकला। थाना प्रभारी पूरे स्टाफ सहित पंचायत के पंच गण पुलिस स्वयं सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन नवयुवक साथी उपस्थित रहे ।सभी को कहा गया की किसी भी प्रकार की कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई भी लक्षण पाया जाता है तो सभी ग्रामीण जन शासकीय अस्पताल रानीतराई पहुंचकर अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं जो निशुल्क है अपने स्वास्थ्य का, अपने परिवार का, अपने पड़ोसियों का अपने ग्राम का और देश का भी बचाव अपने देश के प्रति सच्चा देश भक्ति होगा। इस अभियान में जितेंद्र धुरंधर शिवकुमारी साहू, प्रशांत तिवारी, श्याम बाई अंगारे यामिनी विश्वकर्मा मल्लू राम कश्यप, संजीव श्रीवास हमेंद्र यादव सरजू वर्मा पत्रकार साथी धनराज साहू स्वास्थ विभाग से रामेश्वर बंजारे चुरामणि साहू ईश्वरी पारधी , पुष्पा डोगरवार ,आदि उपस्थित थे।
पैदल मार्च कर पंचायत प्रतिनिधि व पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग किए रानीतराई के जनता को जागरूक घर घर पहुंच किए सेनेटाइजिंग , मस्का का वितरण
