रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर दुर्ग द्वारा सीआईएसएफ,आरटीसी उतई एवं 3 वाहिनी सीआईएसएफ उतई स्थित कोरोनटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआई,जी एम आर राजू सीआईएसएफ आरटीसी उतई एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अन्य राज्यो से चुनाव उपरांत वापस लौटने वाले बलो के लिए बनाए गए क्वारनटाइन सेंटरो का निरीक्षण कर कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।एवं अन्य सुरक्षा बलों के लिए अलग से बैरग बनाए जाने के लिए दिशानिर्देश दिया गया।बैरग में सेनेटाइजर, मास्क व सोसल डिस्टेंस का पालन करने कहा गया ,एवं सुरक्षा की बचाव है इस पर जोर दिया गया।इस दौरान थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय,उपनिरीक्षक भूपेंद्र ओगरे,चंद्रशेखर सोनी हेंमत चंदेल राजकुमार चंद्रा नारायण ठाकुर आकाश तिवारी आदि थे।
