पाटन। विकासखंड के ग्राम पंचायत गोड़पेंड्री में ग्राम सरपंच नीलेश गनीर व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ,आगनबाडी कार्यकर्ताओ,महिला पुलिश चेतना समूह के द्वारा गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है व गांव के गरीब परिवार को राशन सामग्री भी सरपंच नीलेश गनीर द्वारा दिया जा रहा है।
बता दे कि इस समय पूरे राज्य में कोरोना वायरस तेजी से फैला हुआ है। गांव गांव में रोजाना नए केस पाए जा रहे है। इसी बढ़ते कोरोणा वायरस के चैन को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तीन चरणो में एक माह का सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है।इसी कड़ी में सरपंच नीलेश गनीर व अन्य पँचायत प्रतिनिधियो के द्वारा गांव के चौक चौराहों,गलियों, व सार्वजनिक स्थलों पर सेनेटाइजर किया गया वही आगामी दिनों में गांव के पूरे घरों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।

साथ ही गांव के गरीब परिवार के सदस्यों को राशन सामग्री ,सब्जी ,फल वितरण किया गया। वही इससे पूर्व भी 60 वर्षीय ग्रामीणो को टिका हेतु प्रेरित कर पाटन में टीका लगवाया गया व अब 18 प्लस के ग्रामीणों को टीका हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही गांव में किसी भी ग्रामीण को सर्दी, खांसी, बुखार आने पर तत्काल सरपंच द्वारा सुरक्षा टिका लगवाने हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा है। साथ ही गांव में विगत 15 दिनों से सेनेटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है।
वही ग्रामीणो को हिदायत दिया गया कि कोरोना से बचने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोरोना के नियमों का पूर्ण पालन करे ,सेनेटाइजर लगाए,दो गज की दूरी बनाए रखे,मुह से मास्क लगाए रखे व आवश्यक घर से बाह्नर न निकले।इस अवसर पर सरपंच नीलेश गनीर,मितानिन केवरा जांगड़े, योगिता बंजारे, गायत्रि बंछोर, लता सोनी सहित अन्य आगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला पुलिष चेतना समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
