रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में हनूमान प्रकट उत्सव के पावन पर्व पर महावीर उद्यान में बिराजे गदाधारी हनूमान जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लक्ष्मण बाबा के द्वारा बंदन का लेप लगाकर चोला चढ़ाया एवं ध्वज पताका चढ़ाया गया फिर हनुमान चालीसा बजरंग बाण का पाठ करके सभी भक्तों की मनोकामना की मंगल कामना के लिए प्रार्थना किया गया। फिर वापस दरबार में पंचमुखी हनुमान जी के माल्य अपण करके विधी विधान के साथ हवन पूजन पाठ किया गया।एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।सभी के स्वस्थ खुशहाल महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस से बचाये रखने की हनुमान जी से प्रार्थना किया गया सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए दो गज दूरी मास्क है जरूरी नियमों कड़ाई से पालन किया गया ।इस अवसर पर दरबार के लक्ष्मण बाबा नंद पंन्डा विनोद साहू राजू यादव मनसुखा साहू मनोज पटेल गुलाब साहू मुनना गंधर्व योगेश साहू बबलू साहू ओमकार साहू जीवराखन ठेकेदार भोलू साहू चीन्टू साहू राबिन पटेल कु पुजा कु बेदू कु सुरुचि छोटी कु नेहा पप्पू साहू आदि लोग मौजूद रहे एक एक करके सभी भक्तों ने पुजा पाठ करके मंगल कामना की प्रार्थना किया। यह जानकारी दरबार प्रति निधी वासुदेव सप्रे उपसरपंच एवं चंन्द्र कांन्त कोसरे ने दी।
