पाटन। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमन को लेकर चिंता जताते हुए। जामगांव आर में कोविड 19 आइसोलेशन अस्पताल खोलने के लिए कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को पत्र लिखा।
श्रीमती चन्द्राकर ने पत्र के माध्यम से कहा कि जामगांव आर पाटन ब्लाक में एक उप तहसील के दर्जा प्राप्त ग्राम है, इसके आसपास लगभग 40-50 गांव आते जो सीधे यहां के सम्पर्क में होते है। व्यापारिक दृष्टि से भी यह आसपास गांव वालों के लिए महत्वपूर्ण है। इतने महत्वपूर्ण ग्राम होने के बावजूद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यहां एक उपस्वास्थ्य केंद्र भी नही है, पूर्व में मैने जनपद अध्यक्ष रहते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कई बार की थी मगर कोई परिणाम नही आया। आज इस क्षेत्र से स्वयं मुख्यमंत्री नेतृत्व कर रहे है,यहां के जगरूप जनता द्वारा कई बार उनसे भी मांग किया जा चुका है परंतु अब तक यहां किसी भी प्रकार से सुविधा की शुरुआत नही हो पाई है।
आज जब कोविड19 कि मार से देश के साथ पूरा छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है तो पाटन का यह क्षेत्र भी अछूता नही है। इस क्षेत्र के हर गांव में लोग प्रभावित है, ऐसे में इनको इलाज के लिए नजदीक होने के कारण धमतरी या आसपास के अन्य जगहों पर आश्रित होना पड़ता है, न ही यंहा कोविड जांच की सुविधा है और न ही टीकाकरण ही हो पा रहा है। ऐसे में लोगो को स्वास्थ्य के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
महोदय जी से निवेदन है कि यहां कोविड की जांच एव टीकाकरण सुविधा के साथ साथ एक 20 बेड का कोविड आइसोलेशन सेंटर की स्थापना तत्काल की जाय। ताकि आसपास के लोगो को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिया जा सके, जिससे इलाज में हो रही देरी से होने वाली गंभीर स्थिति एव मौतों को रोका जा सके। एक बात और महोदय जी अगर इस व्यवस्था में पैसे की कमी हो तो जिला पंचायत में हमारे पास 15वी वित्त का पैसा आया हुआ है जिसका अभी तक कोई उपयोग नही हुआ है, जिला पंचायत सदस्य होने के नाते मैं अपने हिस्से की सभी पैसों को इस व्यवस्था हेतु देना चाहती हूँ इसलिए आपसे निवेदन है कि इस मद को इस व्यवस्था में खर्च करने की तत्काल अनुमति प्रदान करने की कृपा करेंगें।
जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने बतलाया कि कलेक्टर महोदय से फोन से बात होने पर शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सेंटर बनाने आश्वस्त किया है।


