गरियाबंद : बड़ा हादसा कचना ध्रुवा मन्दिर आसपास, सड़क दुर्घटना चालक की मौके पर मौत,

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद सड़क हादसा : देवभोग से गरियाबंद मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 130 सी सी पर एक स्कूटी चालक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसकी पहचान अज्ञात है मिली जानकारी अनुसार आज सुबह की या रात की घटना बताया जा रहा है फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाया है कि स्कूटी चालक कहां का है उसका नाम क्या है दुर्घटना काफी जबरदस्त और तेज़ रफ़्तार होने का अनुमान बताया जा रहा है क्योंकि स्कूटी और चालक काफी दूर अलग-अलग गिरे पड़े हैं इसके अलावा यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि घटना अनियंत्रित होकर बाइक चालक स्वंम गिर पड़ा या फिर किसी के साथ टक्कर हो गया इस बात का भी पता नहीं चल पा रहा है बता दे स्कूटी का गाड़ी नंबर CG04 MW 3641 है फिलहाल खबर अनुसार घटना स्थल पर 2 व्यक्ति की मौत होने की बात कहीं जा रही है
मामले की छानबीन करते हुए सिटी कोतवाली गरियाबंद प्रभारी वेदमती दरियो ने सड़क हादसे में मृत 02 दोनो व्यक्ति के साथ स्कूटी का फ़ोटो वाट्सअप पर वायरल करते हुए मृतक का पहचान बताने की अपील की है वही गाड़ी के नम्बर प्लेट पर शिक्षा लिखा हुआ है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक शायद शिक्षा विभाग से जुड़ा कोई कर्मचारी हो या अधिकारी हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *