राजनांदगांव। पंचायत भारतीय समाज की बुनियादी व्यवस्थाओं में से एक रहा है। वर्तमान में हमारे देश में 2.51 लाख पंचायतें हैं, जिनमें 2.39 लाख ग्राम पंचायतें, 6904 ब्लॉक पंचायतें और 589 जिला पंचायतें शामिल हैं. देश में 29 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि हैं. भारत में पंचायती राज की स्थापना 24 अप्रैल 1992 से मानी जाती है. और इसी तरह से 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में मनाया जाता है.
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का आयोजन किया गया. मोबाइल कांफ्रेंसकॉल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज के उद्देश्य, ग्राम पंचायत को प्राप्त अधिकार, ग्राम पंचायत विकास योजना तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी दी गई.
पंचायती राज का सीधा अर्थ है- पंचायत के द्वारा शासन करना। प्रश्न है कि पंचायत के द्वारा कहाँ का शासन और किसके द्वारा शासन किस अर्थ में होगा। इसके उत्तर में हमें पंचायती राज के स्वरूप, उसके परिणामों और कारणों पर विचार करना होगा
कॉन्फ्रेंस कॉल के द्वारा राजनांदगांव जिले के 3 ब्लॉक राजनांदगांव डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ के कुल 25 पंचायतों के 78 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत राज के संबंध में जानकारी का प्रदान किया गया
जिसमें 20 सरपंच 15 उपसरपंच 42 पंच एवं 1 जनपद सदस्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
इस कार्यक्रम का आयोजन रिलायंस फाउंडेशन के टीम लीडर देवेंद्र पटेल, बाल कृष्ण यदुवंशी एवं अशोक मिश्रा के सहयोग से किया गया, इन कार्यक्रम का आयोजन गोपालदास साहू, ग्राम पेटीश्री, तेजस्वी वर्मा, ग्राम बांसुला, एवं हेमंत सिन्हा, ग्राम खुड़मुड़ी का विशेष योगदान रहा.
रिलांयस फॉउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर मोबाइल कांफ्रेंस काल कर कार्यशाला का आयोजन
