रोशन सिंह बम्भोले
उतई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में कलेक्टर के फरमान का किया जा रहा है नजरअंदाज, रविवार को दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में कोई भी डॉक्टर मौजूद नही थे। जबकि एक मरीज सीने में दर्द से परेशान बिना इलाज के कहराते हुए वापस लौट गया नर्स के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ बंजारे को जानकारी देने के बाद भी नही आए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंसानियत नाम की कोई चीज दिखाई नही दे रही है,एक तरफ सरकार कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए तरह तरह के उपाय कर रही है,और उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 20 आक्सीजन युक्त बिस्तर की सौगात दी गई है। मगर डॉक्टर के अनुपस्थिति में कैसे इलाज हो पाएगा।बिना डॉक्टर के मरीज इलाज के अभाव में लौट रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ बंजारे अपने निजी क्लिनिक में प्रतिदिन व्यस्त रहते है । इधर शासकीय पगार लेकर शासन के आँखों मे धूल झोंक रहे है। नगर के जनप्रतिनिधियों में भी डॉ बंजारे के कार्यप्रणाली से नाराजगी है।
