कोरोना महामारी के बीच मितानीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को कर रहे है जागरूक

पाटन।  कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ – साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से  बढ़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में कई लोग  अपने सगे संबंधी के संक्रमित होने पर उनसे मुंह मोड़ रहे है। इस हालत में भी मितानीन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना महामारी के इस मुश्किल घड़ी में  हर एक घर के सभी सदस्यों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घरों में जाकर मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आक्सिमिटर से आक्सीजन प्लस रेट परीक्षण किया जा रहा है। किसी प्रकार की लक्षण दिखाई देने पर उन्हें कोविड टेस्ट करवाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है जिससे सही समय पर उनका इलाज करवाया जा सके।
ग्राम पंचायत सरपंच औरी में सरपंच श्रीमती कंचन सोनवनी, सचिव रामेश्वरी साहू,आगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा कुर्रे,त्रिवेणी बांधे, कीर्ति चन्द्राकर, मितानिन  रमैया यादव,यसोदा साहू, आंगनबाड़ी सहायिका  राजेश्वरी चन्द्राकर घर घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिये ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे है।  तथा गाँव में कितने लोग कोरोंना वैक्सीन लगा लिये है उसके भी गणना कर रही है !
लोगो को बताया जा रहा है की  कोरोना वैक्सीन लगाने पर किसी भी प्रकार से कोई दुष्प्रभाव नही होता है। बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को टिका लगाना चाहिए। सरपंच श्रीमती कंचन सोनवानी ने लोगों को कोरोना महामारी के जंग जितने के लिये शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने के लिये भी जागरूक कर रहे है और संदेश दे रहे है की  समाजिक दुरी बनाकर रखो,निरंतर मास्क का उपयोग करो,और घर पर ही रहे,लॉकडाउन का पालन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *