राजनादगांव। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व एवं जिला भाजपा के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने अपने घरों के सामने तख्ती एव झंडा लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती राजेश्वरी साहू अध्यक्ष भाजपा घुमका मंडल महिला मोर्चा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री केवल लफ्फाजी करने में ही व्यस्त है, न तो ठीक से कोरोना का टेस्ट हो पा रही है और न ही मरीजो को बेड उपलब्ध हो पा रही है। गरीब लोग इलाज के लिए दर दर भटक रहे है। इलाज के अभाव में लोगो की जाने जा रही है, निजी अस्पतालो में जिस तरह से लूट मची है। उसे सरकार रोकने में असफल है। कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस महामारी से निपटने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है । लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े अब डराने लगे है । एक ओर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट मे यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वही दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल मे बिस्तर और ऑक्सीजन, जांच किट की कमी, जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी संक्रमण रोकने मे पूरी तरह विफल- राजेश्वरी साहू
