अपनी असफलता को छुपाने हर बार केंद्र सरकार पर लगा दिया जाता है आरोप-लोकमनी चंद्राकर

पाटन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व एव जिला भाजपा के निर्देश पर भाजपा उत्तर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अपने अपने घरों के सामने तख्ती एव झंडा लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। शुरुआत में अब तक कोरोना से हुई मृत लोगो को श्रद्दांजलि दी गई एव उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने प्रार्थना की गई।
भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने धरना के बाद संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण कोविड 19 का संक्रमण बढ़ा है,अस्पतालो में पॉज़िटिव मरीजो के लिए बेड की कमी,हर जगह अव्यवस्था का आलम है, आक्सीजन सिलेंडर की कमी,दवाओ की कमी के कारण मौतो की संख्या बढ़ी है। रेमडीसीवीर जैसे जरूरी दवाई की कमी का रोना रोकर हर तरफ दलाली किया जा रहा, प्रदेश सरकार द्वारा अपनी असफलता को छुपाने के लिए हर बार केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगा दिया जाता है। जबकि मोदी जी हर संभव मदद राज्य को कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री केवल लफ्फाजी करने में ही व्यस्त है, न तो ठीक से कोरोना का टेस्ट हो पा रही है न ही मरीजो को बेड उपलब्ध हो पा रही है। गरीब लोग इलाज के लिए दर दर भटक रहे है। इलाज के अभाव में लोगो की जाने जा रही है। निजी अस्पतालो में जिस तरह से लूट मची है ये सरकार रोकने में असफल है। मैं जिला पंचायत की सदस्य होने के नाते सरकार से मांग करती हूं कि पंद्रहवी वित्त एवं जिला पंचायत निधि की जो राशि आयी है उसे कोरोना पीड़ित लोगों की बेड व्यवस्था ऑक्सीजन व्यवस्था एव अन्य जरूरी व्यवस्था के लिए तत्काल अनुमति प्रदान करे ताकि गरीब लोगों की इलाज में हमारी भी सहभागिता बन सके।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस महामारी से निपटने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है । लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े अब डराने लगे है । एक ओर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट मे यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वही दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल मे बिस्तर और ऑक्सीजन, जांच किट की कमी, जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन में ग्राम रवेली में टिकेंद्र वर्मा, अमलेश्वर में बलदेव साहू सहित अन्य ग्रामों के भाजपा कार्यकर्ता भी अपने घरों के बाहर तख्ती लेकर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *