सराहनीय पहल: स्थानीय साहू समाज पतोरा ने सामाजिक भवन में बनाया कोरेनटाईन सेंटर

पाटन। कोरोना महामारी के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास जारी है। महामारी के बढ़ते प्रसार को कम करने जिला साहू संघ दुर्ग, तहसील साहू संघ पाटन द्वारा पिछले दिनों शादी, जन्मदिन, दशगात्र आदि में होने वाली सामूहिक भोज पर प्रतिबंध भी लगाया गया था।
अरसनारा परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थानीय साहू समाज पतोरा द्वारा कोविड-19 प्रसार से परिवार को संक्रमित होने से बचाने के लिये कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए साहू भवन पतोरा में को कोरोनटाईन सेंटर बनाया गया है। जहाँ पर बेड, ट्रेंपेचर मशीन, भाप मशीन, और दवाई की व्यवस्था किया गया। कोरेनटाइन सेंटर की शुरुआत शुक्रवार को भक्त माँ कर्मा की आरती पूजा कर श्रीफल तोड़कर किया गया। इस मौके पर तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू, स्थानीय अध्यक्ष शशिभूषण साहू, रघुनंदन साहू, उदयराम साहू, जोहन साहू, राजीव साहू, गोपेश साहू, बरातू साहू, हिरामन साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *