फेडरेशन के फाउंडर मेम्बर चेतनलाल वर्मा के निधन पर दी श्रधांजलि,,,

भिलाई—छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के फाउंडर मेंबर,पूर्व प्रान्तीय महामंत्री चेतनलाल वर्मा का निधन इलाज के दौरान एम्स रायपुर में हो गया है। स्वर्गीय श्री वर्मा व्याख्याता पद से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरोदा से सेवानिवृत्त हुए थे। स्वर्गीय श्री वर्मा ग्राम देवादा(पाटन) के मूल निवासी थे एवं दक्षिण वसुन्धरा नगर भिलाई 3 में निवासरत थे। कोरोना संक्रमित होकर उनका प्रारंभिक इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झीट(पाटन) में चल रहा था। कोरोना से जंग जीत गए थे लेकिन फेफड़े में इंफेक्शन के कारण वे एम्स रायपुर में भर्ती थे।
फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने श्री वर्मा के निधन को अपूर्णीय क्षति निरूपित करते परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। फेडरेशन के पदाधिकारी चंद्रशेखर चन्द्राकर,विष्णुसिंह राजपूत,अभय जायसवाल,राकेश साहू,कुबेर राम देशमुख, बज्रदीपन दासगुप्ता,डॉ बी के दास,देशबन्धु शर्मा, देवेन्द्र बंछोर, के के धुरंधर,महेंद्र वर्मा,मोरध्वज वर्मा, रामकृष्ण ताम्रकार, बालमुकुंद मढ़रिया,पवन कामड़े,बुधराम ठाकुर,जे पी खुटेल,सनत देशमुख, नरोत्तमदास माण्डले, राधेश्याम साहू आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *