विभाग में छोटा दायित्व लेकिन जिम्मेवारी सबसे बड़ी,वैश्विक महामारी मे आम जनमानस की स्वास्थ्य का देखभाल करना ओमप्रकाश की प्राथमिकता, दिब्यांगता को आड़े आने नहीं देते

पाटन। आम लोग बेहतर इलाज के लिए शहरों का रूख करते हैं, जहां अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर इलाज मिल सके,लेकिन आपको बता दें कि हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर तरीघाट जो वैश्विक महामारी मे लोगों के साथ खड़ा हुआ है,जिसमे पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर ओमप्रकाश साहू जो कि एक पैर से दिब्यांग है,परंतु इस वैश्विक महामारी कोरोना के चैनल को तोड़ने व आम जनता के स्वास्थ्य का समुचित देखभाल करने ओमप्रकाश जी जान से भीड़े रहते हैं।

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर तरीघाट मे जनसंख्या का दबाव तो है,बावजूद ओमप्रकाश डटे रहते हैं चाहे,अन्य टीकाकरण के लिए हो या पोलियो अभियान, चाहे कृमि को हराना हो या अन्य वायरल बिमारियों को ,वे कभी हिम्मत नहीं हारते शायद इसलिए अन्य लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं, रामपुर(भखारा) गृह ग्राम होने के साथ नजदीकी गांव है,और यही वजह भी है कि वे आम लोगों से जुड़े हुए हैंअधिकारियों का निर्देश हो या शासन की गाइडलाइंस, मौसम की मार हो या कोई परेशानी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, समय पर इलाज पहली प्राथमिकता होता है, इसलिए ग्रामीण अब शहरों के अस्पताल से ज्यादा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को प्राथमिकता देते हैं,शायद कहा जाये कि स्वास्थ्य विभाग की रीड़ है ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक इसलिए सरकारी अस्पताल होने के साथ क्षेत्र में अव्वल बना हुआ है।

वैश्विक महामारी ने अपने दूसरे लहर मे तहलका मचाया हुआ है, जिससे आमजनमानस को आइसोलेट होने के उनके पुरे देखभाल की जिम्मेदारी ओमप्रकाश के कंधों पर होती है, विभाग में पोस्ट छोटा है लेकिन जिम्मवारी सबसे बड़ी, क्योंकि उन्होंने ठाना हैं, कोरोना को हराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *