छत्तीसगढ़ में रविवार को 12,345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 14,075 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए

रायपुर। प्रदेश में रविवार को विभिन्न जिलों से  12 हजार 345 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 14 हजार 75 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 4 लाख 10 हजार 913 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 28 हजार  19 है। रविवार को कोविड-19 से 112 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 58 मरीज, इस प्रकार 170 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में रविवार को हुए कुल टेस्ट की संख्या 42 हजार 652 है।  
  स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  रविवार को मिलेे 12 हजार 345  नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1281, राजनांदगांव से 732, बालोद से 275, बेमेतरा से 147, कबीरधाम से 197, रायपुर से 2524, धमतरी से 297, बलौदाबाजार से 522, महासमुन्द से 493, गरियाबंद से 448, बिलासपुर से 1217, रायगढ़ से 447, कोरबा से 885, जांजगीर-चांपा से 693, मुंगेली से 317, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 105, सरगुजा से  480, कोरिया से 178, सूरजपुर से 235, बलरामपुर से  114, जशपुर से 220, बस्तर से 140 , कोण्डागांव से 59 , दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से  19, कांकेर से 237, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *