क्षेत्र में बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेघराज सिंह राजपुरोहित ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमलीपदर को दिया ऑक्सीजन सिलेंडर व किट

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर (गरियाबंद)। प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता रविन्द्र सिंह राजपुरोहित के पिता पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समाज सेवी श्री मेघराज सिंह राजपुरोहित ने अपने गृह ग्राम अमलीपदर जिला गरियाबंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आक्सीजन के 2 सिलेंडर और किट भेंट किया।
श्री राजपुरोहित समय समय पर सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करते ही रहते हैं। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए गरियाबंद जिले के कलेक्टर निलेश क्षिरसागर और मैनपुर SDM सूरज साहू ने फ़ोन पर धन्यवाद और शुभकामनाएँ दी।
कोरोना महामारी के संकट काल को देखते हुए अपने क्षेत्र की जनता के लिए श्री राजपुरोहित ने यें भेंट कि है। इस मौक़े पर उनके सांथ अमलीपदर ग्राम पंचायत के सरपंच सेवन पुजारी थाना प्रभारी नवीन राजपूत पंच संदीप सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *