दुर्ग। आज का दिन पॉजिटिव के लिहाज से उम्मीद से भरा। इसी तरह से आप लोग सकारात्मक ऊर्जा से लोगों को संकल्पित करेंगे तो रिकवरी भी बढ़ेगी और दुर्ग जिले की कोरोना से रिकवरी की राह भी खुल जाएगी। जिले में आज 3961 लोगों की कोविड सैम्पल ली गई। जिसमें 1282 नये कोरोना मरीजो की पहचान हुई। जबकि 3157 रिकवरी हुई। वही कोरोना से 22 लोगों की जान भी गई।
सैंपल के हिसाब से पॉजिटिव आंकड़े देखे तो 31 प्रतिशत पॉजिटिव रेट आई है। एंटीजन टेस्ट में इसके निकट के आंकड़े आये हैं इसका मतलब साफ है कि एंटीजन टेस्ट से तस्वीर क्लियर हो रही थी वो बिल्कुल परफेक्ट थी। सबको उम्मीद दिखाएं कि होम आइसोलेशन में हैं तो जल्द बेहतर होंगे क्योंकि बेहतर होने वालों की संख्या हजारों में है और इस तरफ के दुखद आंकड़े दहाई में।साथ ही अत्यावश्यक कारणों से बाहर निकलें तो मास्क पूरे समय जरूर लगाएं।
10 अप्रैल की तिथि को जिस दिन सबसे ज्यादा केस आये उस दिन 4002 सैंपल लिए गए थे और 2272 लोग पॉजिटिव आये थे। इस लिहाज से संक्रमण 57 फीसदी तक पहुंच गया था। आज एक हफ्ते बाद यह 31 प्रतिशत है। यह बहुत उम्मीद भरा है। लॉक डाउन में लोगों ने पूरा संयम निभाया तो खतरे का निशान काफी नीचे जाने की उम्मीद बनेगी।
