मंत्री गुरू रूद्रकुमार के वर्चुअल बैठक में शामिल हुए जयराम धीवर ने मंत्री को दिए सुझाव,,,,,,नारधा के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र व पास लगे शासकीय किसान सदन मे शुरू हो क्वारंटाइन व वैक्सीन टीकाकरण

भिलाई–/ गुरू रूद्रकुमार मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्रामोद्योग द्वारा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो व सामाजिक संगठनों के साथ वर्चुअल बैठक रखा गया।जिसमे प्रदेश मे फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम पर अपनी अपनी बात रखते हुए कोरोना महामारी के जंग में प्रदेश सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।ग्राम नारधा के जयराम धीवर ने भी अपनी बात रखते हुए मंत्री से निवेदन किया कि गांव के नवनिर्मित शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा उसी भवन से लगे शासकीय किसान सदन जो कि वर्षों से बंद पड़े है को खुलवाकर क्वारंटाइन सेंटर व वैक्सीन टीकाकरण केन्द्र की सुविधा मुहैया कराई जाये।वहां पास मे ही नलजल योजना भी विस्तारित है।ज्ञात हो कि शासन द्वारा चयनित स्कूल परिसर में पानी की कमी के चलते मरीजों व टीकाकरण में पहुंचे लोगों को भी असुविधा होगी।तत्संबंध में मंत्री ने आश्वस्त किये।
वर्चुअल बैठक में मुख्यरूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा, भूपेन्द्र दूबे , झूमूक साहू , मनोज मढरिया , राजेन्द्र साहू , अजय वासविक , भगतसिंग , दिलीप पटेल , दिलीप ध्रुव , घनश्याम सेन कुबेर पटेल, भुनेश्वरी वर्मा, सिंग ठाकुर संगीत शोरी , संजय साहू , सुजित बघेल , सुमन वर्मा , तुलसीराम निर्मलकर तथा कई सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *