ग्रामीणों को वेक्सीन लगाने जागरूक करने रानीतराई सरपंच पहुंचे घर घर

रानितराई। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने अपने ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन एवं पुलिस स्वयंसेविका को लेकर बचे हुए 45 साल से ऊपर लोगों का लिस्ट बनवा कर उनके घर घर पहुंच निवेदन के साथ जागरूक करते हुए वैक्सीन जरूर लगाने आग्रह के वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया वही कोई भी समस्या आने पर उनसे तुरंत संपर्क करने कहा । लोगो को वैक्सिंग के बारे में जो भी मन में भ्रांतियां थी उसे दूर किया गया और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से करने के लिए कहा गया वैक्सीन के लिए जागरूकता लाने के लिए ग्राम में माइक लगाकर एवं घर-घर हाथ जोड़कर निवेदन किया गया जिसमें सरपंच निर्मल जैन सहित पंचायत के प्रतिनिधियों उपसरपंच श्रीमती सुआंजाना चक्रधारी, पंच प्रशांत तिवारी राधिका पारधी ,ममता पारधी,भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *