रानितराई। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन एवं पंचों के द्वारा पंचायतवासियो को सार्वजनिक राशन वितरण केंद्र से पीडीएस के चावल का वितरण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पूरा किया गया ।आज और कल दो दिनों में लगभग ढाई सौ राशन कार्ड में राशन का वितरण किया गया और सभी से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर राशन लेने को कहा, दुकानदार को भी सैनिटाइजर एवं क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित रहकर राशन देने का निर्देशित किया और इसके पहले भी लॉकडाउन के चलते उच्च अधिकारी से अनुमति लेकर बीच में जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया गया जिससे लोगों में राहत मिली । जिसका जनता ने सरपंच का आभार माना इस विषम परिस्थिति में भी युवा सरपंच ने उच्च अधिकारियों से बात कर राशन वितरण करने के लिए अनुमति मांगा जिस में उच्च अधिकारी ने लिस्ट बनाकर राशन का वितरण करने का जो निर्देशित किया जिसे अक्षरस पालन करते हुए राशन का वितरण कराया गया जिससे आम जनता को राहत मिली। व गरीब छोटे तबका के ग्रामीणों को राहत मिली ।
