सराहनीय पहल:छुरा जनपद के जनप्रतिनिधियों ने कोविड मरीजों के लिये ऑक्सीजन गैस सिलेंडर प्रदान किये

छुरा : आज कोविड19 के वैश्विक महामारी के दौर में पूरे विश्व, सहित भारत भी भीषण महामारी के दौर से गुजर रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोग के आह्वान से गरियाबंद जिला के छुरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती ताकेश्वरी मांझी, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा, जनपद सभापतिगण, नीलकंठ ठाकुर, प्रहलाद यदु, सुश्री बूंदा साहू, श्रीमती रजनी सतीश चोरे, श्रीमती लगनी अवध साहू, श्रीमती नर्मदा चेतन साहू,श्रीमती सावन अघन ठाकुर, श्रीमती सुखबति टांडे, संत राम नेताम, अशोक पटेल,सुश्री खिलेश्वरी कंवर, श्रीमती हेमलता ध्रुव, धनेश्वर कंवर, श्रीमती सतबती शोरी,श्रीमती शान्ति नेताम,सुश्री जागृति ठाकुर,सहित 21सदस्यों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आक्सीजन गैस सिलेंडर खरीदकर कोविड सेंटर को सौप रहे है ।जो अभी तक छत्तीसगढ़ में जनपद प्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार का पहला कदम है।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी माँझी व उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित अनेक प्रदेशों में कोरोना वायरस बहुत ही विकराल रूप धारण कर लिया है।लाखों लोग इस महामारी के चपेट में आ रहे हैं,और आक्सीजन गैस सिलेंडर की कमी अस्पतालो में हो रही हैं।
जिस प्रकार से छुरा जनपद पंचायत पदाधिकारीयो ने सहयोग का बीड़ा उठाया है, जिनकी जितनी प्रशंसा की जाएं कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *