पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के जामगांव(आर) परिक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ संयोजक मनीष कुमार साहू ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर से शहरों के साथ- साथ अब गावों में भी कोविड-19 के संक्रमन तेजी से बढ़ रहा जिसके प्रति चिंता व्यक्त करते हुए लोगो से चैत नवरात्रि की बधाई देते हुये। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आम नागरिकों एवं नौजवान युवाओ से अपील किया है की सभी लोग अपने घर में रहे। आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले और मास्क का उपयोग करें। कोरोना संक्रमन की चैन को तोड़ने जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाऊन की अवधि 19 तारीख तक किये गए है उसका पालन पहले की तरह करने की अपील किया।
परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव(आर)के युवा प्रकोष्ठ संयोजक ने कोरोना महामारी से बचने लोगों को घरों में रहने किया अपील
