पाटन ।कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी कार्य बंद है लेकिन ग्राम निपानी के महिला समूह द्वारा बाड़ी कार्य में रुखावट न आए इसको ध्यान में रखते हुए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से वर्चुअल प्रोग्राम रखा गया।
जिसमे जय सरस्वती सहायता समूह व लक्ष्मी सह सहायता समूह की सदस्य, विषय विशेषज्ञ श्रीमति अलका साहू, रिलायंस फाऊंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू , प्रोग्राम सपोर्ट गजेंद्र साहू इस वर्चुअल कैंप में सामिल थे।
रिलायंस फाउंडेशन से विषय विशेषज्ञ ने साग सब्जी में होने वाले बीमारी, कीट व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी, साथ ही समूह के सदस्यों के द्वारा सक्रिय रूप से प्रश्न व्हाट्सएप के माध्यम पूछे गए जिसका एक एक करके व्हाट्सएप में जवाब दिया गया।
विषय विशेषज्ञ ने टमाटर में ब्लाइट रोग होने पे मैंकोजेब या कॉपर ऑक्सी क्लोराइड 500 ग्राम प्रति एकड़ से स्प्रे करने की सलाह दी ।
साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
महिला समूह ने आपदा में भी अवसर ढूंढा और ऑनलाइन माध्यम से लिया खेती बाड़ी की जानकारी
