पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अरसनारा परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज अचानकपुर द्वारा आज गांव के सभी घरों , गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।
गौरतलब हो कि ग्राम अचानकपुर में विगत दिनों एक ही परिवार के 5 लोग एवं एक निजी चिकित्सक एवं एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित हो गए थे। गाँव मे कोरोना के संक्रमण रोकने व सभी ग्रामीणों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घरों में जाकर सेनिटाइजर किया गया। साथ ही सभी गलियों और सार्वजनिक स्थानों में भी सेनीटाइजर किया गया। समाज द्वारा किये गए पहल पर में अन्य समाज के लोगो ने भी गाँव को सेनिटाइज करने में मदद किये।
अध्यक्ष, अरसनारा परिक्षेत्र
