स्वास्थ्य कर्मचारियों को 1 साल से नही मिल रहा अवकाश रोटेशन में अवकाश देने की रखी मांग…जजंगिरी के मृत कोरोना वारियर्स के परिवार को 50 लाख बीमा का लाभ देने व परिवार के सदस्य को शीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति की मांग

  • स्वास्थ्य संयोजक संघ के सदस्यों ने समस्याओं से सीएमओ को कराया अवगत
  • जंजगिरी के कोरोना वॉरियर्स आरएचओ जी एस राव को समुचित इलाज न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश
  • मृत कोरोना वारियर्स के परिवार को 50 लाख बीमा का लाभ देने व परिवार के सदस्य को शीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति की मांग

दुर्ग। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर से भेंट कर स्वास्थ्य कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण करने ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग किया गया कि विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे है पिछले 1 वर्ष से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी बिना अवकाश के कार्य कर रहे है जिसके कारण कर्मचारियों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति खराब होती जा रही है जिसके कारण कर्मचारी डिप्रेशन के शिकार हो रहे है और इसका प्रभाव उनके कार्यकुशलता पर भी पड़ रहा है इसलिए रोटेशन पद्धति के द्वारा कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि कर्मचारी भी इंसान ही है मशीन नही एक वर्ष पूर्व सरकार के द्वारा कोरोना वारियर्स को कोरोना भत्ता देने की घोषणा की गई थी जिसके बारे में अब तक कोई निर्णय सरकार के द्वारा नही लिया गया है एवं वृहद कोरोना टीकाकरण अभियान हेतु टीकाकरण टीम के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी अब तक कर्मचारियों को वितरित नही की गई है जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिरता जा रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जंजगिरी में पदस्थ स्वास्थ्य संयोजक कोरोना वारियर्स जी. एस राव का समय पर उचित उपचार नही मिलने एवं लचर व्यवस्था के कारण निधन हो गया जिससे कर्मचारियों में अत्यंत रोष व्याप्त है स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि एवं परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति जल्द प्रदान किया जाए साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसलिए कोरोना वारियर्स जो दिनरात बिना अवकाश के कार्य कर रहे है उनके लिए कोविड हॉस्पिटल में अलग वार्ड एवं बेड आरक्षित रखा जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर द्वारा कर्मचारियों समस्याओ को गंभीरता से सुना गया एवं जल्द उचित समाधान का भरोसा दिया गया प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष पंकज राठौर , सचिव चन्द्रहास देशमुख, विकास चंद्रवंशी, महेंद्र कौशिक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दामिनी साहू, हेमलता निर्मलकर , रानीलता धीवर इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *