रायपुर। सोशल मीडिया में शराब दुकान खोले जाने की तैयारी को लेकर एक आदेश पत्र जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कहा जा रहा है कि आबकारी विभाग अब लॉकडाउन के दौरान भी शराब दुकानों को खोलने की तैयारी कर रहा है। जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें तो बंद है, लेकिन इस बीच कई लोगों की मौत शराब न मिलने के कारण हुई है। लोगों ने आत्महत्या करना शुरू कर दिया है। शराब ना मिलने के कारण लोगों ने जहरीली शराब पीना शुरू कर दिया है। इससे मौतें हो रही हैं। इसलिए फिर से शराब दुकानों को खोलने की तैयारी की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा उक्त आदेश की कॉपी को पूरी तरह फेंक बताया जा रहा है। आदेश कॉपी में किसी के द्वारा छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।
शोसल मीडिया में खबर आने के बाद जनता कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी ट्वीट कर कहा लॉकडाऊन में सब्जी भाजी की दुकाने बंद रहेंगी लेकिन शराब दुकानें खुली रहेंगी।
पढ़िए शोसल मीडिया में वायरल आदेश की कॉपी

