बेमेतरा– जिला में कोरोना वायरस (कोविड़ 19) का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है, एवं अब संक्रमण गांवो तक फैल चुका है जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता एवं टीकाकरण हेतु प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्य में जिलाधीश श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु बेमेतरा जिले में अन्य राज्य/जिले से आने वाले व्यक्तियों की पहचान हेतु संबंधित व्यक्तियों/परिवारों के निवास में प्रवासियों के पहचान युक्त स्टीकर चिपकाना एवं उन्हे कोविड़ नियमों के बारे में समझाते हुए समुदाय को सुरक्षित रखने हेतु अभिनव पहल प्रांरभ किया गया है। उपरोक्त उद्ेश्य के प्रांरभ हेतु 13 अपै्रल 2021 को श्रम पदाधिकारी, श्री एन. के. साहू के नेतृत्व में नवागाईस दी गई साथ ही श्रम विभागीय पाम्पलेट भी प्रदाय किया गया। जिलाधीश के उक्त पहल से कोविड़ के प्रति गांवो में जागरूकता व संक्रमण संबंधी नियमों के पालन में सुधार होगी। आगामी 01 सप्ताह के भीतर पूरे जिले के समस्त ग्राम पंचायत/नगर पंचायतों में प्रवासियों की चिन्हांकन का कार्य समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कराया जाएगा। ग्राम पंचायत अंधियारखोर एवं मक्खनपुर में प्रांरभ किए गए इस अभिनव शुरूआत के दौरान श्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत संरपच, सचिव, क्षेत्र के सहायक विकास विस्तार अधिकारी, श्रम निरीक्षक मो. असलम परवेज कादरी, श्री छलेश्वर साहू, कोटवार एवं प्रवासी श्रमिक उपस्थित रहे।
