जशपुर जिले से सबसे कम उम्र की जनपद सभापति आशिका कुजूर को प्रदेश युवा कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

जशपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 में बहुमत से जीत हासिल कर जनपद पंचायत बगीचा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर निर्विरोध सभापति बनीं आशिका कुजूर को प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपनी टीम में शामिल करते हुए प्रदेश सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे पहले जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष की कमान संभाल रही थी.

बता दें कि आशिका कुजूर ने पत्रकारिता (जनसंचार) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. रायपुर से संचालित आज की जनधारा दैनिक अख़बार की जिला प्रतिनिधि हैँ. बगीचा ब्लॉक के ओड़का गाँव से निकलकर प्रदेश तक जशपुर का नाम रौशन कर रही है. यही नहीं जिले में समझसेविका के रूप में जानी जाती हैँ और जन अधिकार परिषद NGO की जिलाध्यक्ष भी हैँ.

जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ कर कार्य करना हो या प्रदेश स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिये मांग करनी हो, आशिका कुजूर ने हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज की है. सोशल मीडिया में भी खुल कर अपनी बात रखने के लिये हमेशा चर्चा में बनीं रहती है. हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले से पहली बार एक लड़की आशिका कुजूर को आई टी सेल में प्रदेश सहसचिव नियुक्त किया है.

जिले की उभरती युवा नेत्री को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारियां मिलने से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है. युवा कांग्रेस जशपुर विधानसभा अध्यक्ष विवेकानंद महंत आशिका कुजूर के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहते हैँ कि पढ़ी लिखी लड़कियां भी राजनीति में प्रवेश कर रही हैं जिससे युवाओं को तो मजबूती मिलेगी ही साथ ही लड़कियों के लिए प्रेरणादायक भी रहेगी.

वहीं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव का कहना है कि बड़ी बहन के जैसी आशिका दीदी के मार्गदर्शन में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे. क्षेत्र के युवाओं को संगठित कर कांग्रेस की विचारधारा सर्वोदय के लिये काम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *