उतई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला दुर्ग जिला में 6 से 14 अप्रेल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे बढ़ाकर 19 अप्रेल तक कर दिया गया है। आज शाम उतई थाना क्षेत्र के प्रमुख गावों में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च कर उतई पुलिस द्वारा लोगों को कोरोना लॉक डाऊन की अवधि बढ़ाये जाने की जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लोगों को घर में रहने की अपील भी की गई और लोगों के प्रशासन द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। साथ ही उतई पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बेवजह घुमते पाये जाने पर पुलिस द्वारा उनका वाहन जब्त करने के साथ ही महामारी एक्ट के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
देखिये वीडियो….
उतई पुलिस ने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए घर से बाहर न निकले, अति आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाये एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। फ्लैग मार्च में एसडीओपी आकाश राव गिरपुंजे, उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय, एस आई भूपेंद्र ओगरे, एएसआई राजेशमनी सिंह सहित उतई पुलिस स्टॉप शामिल थे।
