पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारियों संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश कोविड संक्रमण मे अपनी सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों से कहा कि इस समय प्रदेश महामारी की चरम सीमा पर है। हर वर्ग की हम स्वास्थ्य कर्मचारी सेवा में लगे है। हमे समुचित संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। लोगों को भी अत्यंत संयम और सूझबूझ की आवश्यकता है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मांग रखी है जिन अस्पताल के कर्मचारी संकमण की चपेट में आ गये है। वहा तत्काल आपदा प्रबंधन मद शासन के निर्देश अनुसार 6 माह की सेवा अवधि हेतु कर्मचारी रखे जाए । स्वास्थ्य कर्मचारी मनासिक ,मनोवैज्ञानिक,शारीरिक और प्रशासनिक स्तर पर संघर्ष कर रहा है। ऐसी स्थिति मे उच्च अधिकारियों को मैदानी अमला और स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। आम जनता से अपील है आत्मविश्वास बढाऐ ओर प्रशासन के जारी निर्देश का पालन करे और एक दूसरे का सहयोग करे । मानसिक बीमार होने से बचने पारिवारिक वातावरण और एक दूसरे की सहायता और सहयोग की भावनाओं को बढाऐ मास्क, सैनेटाइजर और दो गज की दूरी का पालन करते रहे।
स्वास्थ्य कर्मचारी मानसिक ,मनोवैज्ञानिक,शारीरक कष्ट और प्रशासनिक स्तर पर संघर्ष कर रहा है- सैय्यद असलम
