साहू मित्र सभा के पूर्व महासचिव हरिराम साहू का निधन

भिलाई। बजरंग पारा कोहका(भिलाई) निवासी हरिराम साहू का शुक्रवार को 78 वर्ष की आयु में सेक्टर 9 अस्पताल में निधन हो गया है। वे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय साहू के पिताजी थे। वह कोविड से पीड़ित थे। वह छत्तीसगढ़ कल्याण समिति के उपाध्यक्ष और साहू मित्र सभा भिलाई के पूर्व महासचिव थे। वे अपने पीछे पुत्र विजय साहू एवम्ं पुत्री नीलू गजपाल सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार आज 10 अप्रैल को कोविड प्रोटकाल के तहत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *