सी आई एस एफ एवं अन्य बल के जवानों की कोविड जांच उनके परिसर स्थित अस्पताल में की जाए मांग—पारख


‌उतई–उतई व्यपारी संघ के अध्यक्ष एवं जनता कांग्रेस के रिसाली निगम चुनाव प्रभारी सतीश पारख ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र भेजकर कहा है कि दुर्ग जिले का नगर पंचायत उतई भी कॅरोना की चपेट में है जहाँ शासकीय अस्पताल में हो रही जांचों में ज्यादातर केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल बटालियन व ट्रेनिंग सेंटर के जवान होते है जिनका लगातार ड्यूटी के चलते दूसरे प्रदेशों से आना जाना लगा रहता है जिनमे कोविड के लक्षण होने पर वो जांच करवाने उतई अस्पताल आते है जबकि इनके परिसर में ही केंद्र सरकार के अधीनस्थ होने के कारण सारी सुविधाएं विद्यमान है । उतई जन मानस में इस बात का भय व्याप्त है कि पूरे देश में अपनी ड्य्यू्यू टीटीइन जवानों के उतई अस्पताल में जांच हेतु आने व अस्पताल में स्थानीय लोगों द्वारा अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच हेतु आने व एक साथ एक दूसरे के करीब होने से कोविड उतई एरिया में तेजी से फैल रहा है जिसे जवानों हेतु उनके ही परिसर में जांच व्यवस्था प्रदान कर रोका जा सकता हैं…अतः आग्रह है की इन हेतु कोविड व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के निदान हेतु पूरी व्यवस्था केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल परिसर में ही कि जाय…कृपा होगी…उनकी मेडिसिन की व्यवस्था कॉल के माध्यम से उतई से की जा सकती है..श्री पारख ने कलेक्टर से सहयोग व व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *