जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए, अमलीपदर प्रखंड-मंत्री आकाश मिश्रा ने जिलेवासियों को मास्क लगाने एवं सुरक्षित रहने की अपील किया

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

विहिप विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल अमलीपदर
प्रखंड मंत्री-आकाश मिश्रा ने लगातार बढते कोरोना के मामले को देखते हुए क्षेत्रवासियों से और खासकर सभी व्यापारी भाईयों से अपील किया है कि शासन द्वारा जारी कोरोना कोविड –19 गाईडलाईन का पालन करते हुए, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले साथ ही दो गज दुरी मास्क है जरूरी का पालन करते रहें साथ-साथ अपने हाथों को सेनेटाईजर करते रहने की अपील की उन्होने सभी व्यापारी भाईयों से अपील किया है कि बगैर मास्क पहने स्वंय न तो किसी ग्राहक को सामान दे और न ही बगैर मास्क पहने लोगो को सामग्री विक्रय करे। सभी व्यापारी बंधु अपने सेहत का ख्याल रखें। आकाश मिश्रा ने कहा कि कोरोना की बढती संख्या आश्चर्यजनक एवं चिंताजनक है, और उन्होने लोगो से विनम्रतापूर्वक अपील किया है कि, हरहाल में शासन-प्रशाशन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए शासन प्रशासन लोगो की सुरक्षा के लिए दिनरात कार्य कर रही है, इसलिए हम सब व्यापारी बन्धुओं एवं किसानों को भी चाहिए कि कोेविड–19 गाईडलाईन का पालन करते हुए व्यवसाय करे और लोगो को भी मास्क पहनने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील करे, तब जाकर इस कोरोना के जंग को जीता जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *