पाटन—अप्रैल माह का 14 तारीख विश्व ज्ञान के प्रतीक विश्वरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के पुण्यतिथि को लेकर आता है जिस शुभ अवसर पर विश्व के अधिकांश देशों में अलग-अलग आयोजनों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महान विचारों एवं कार्यो को याद किया जाता है।
14 अप्रैल को भारत के संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 130वी जयंती पर भारत में भी कई अलग अलग संगठनों -मंचो द्वारा अनेक आयोजनो के माध्यम से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं उनकी आत्मा जिसमें बसती है- “भारत के संविधान” को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी कर रखी है।
पर देश -विदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा कई क्षेत्रों में लॉकडाउन की परिस्थिति के बीच बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अनुयायियों पर जयंती आयोजनो के स्वरूप को कोरोना सुरक्षा- बचाव मानकों का पालन करते हुए इंडोर एवं आउटडोर रूपों में विविध आयोजनों द्वारा आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होने वाले विविध आयोजन-
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग मंचों संगठनों तथा उनके अनुयायियों द्वारा सर्व समाज के सहयोग से कई कार्य कराएं जा रहे हैं जिसके तहत-
- सुपर 50+ ग्रुप द्वारा दीवाल लेखन-
तहसील सतनामी समाज पाटन के मार्गदर्शन में शिक्षा एवं समाज विकास में कार्यरत सुपर 50+ ग्रुप द्वारा गांव -गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं भारत के संविधान तथा शिक्षा पर जन जागरूकता हेतु दीवाल पर स्लोगन लेखन।
इसके पूर्व भी सुपर50+ ग्रुप ने पाटन तहसील के अलग-अलग गांवो में संविधान कार्यशाला एवं प्रत्येक गांव में संविधान पुस्तिका का वितरण कर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भारत के संविधान पर व्यापक जन जागरूकता फैलाने का प्रशंसनीय कार्य किए हैं। - सोशल जस्टिस लीगल सेल द्वारा जन जागरूकता एवं कैडर क्लास-
छत्तीसगढ़ में संविधान एवं संवैधानिक अधिकारों पर कार्य करने वाली सोशल जस्टिस लीगल सेल ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर गूगल मीट के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर व भारत के संविधान तथा हमारे संवैधानिक अधिकारों पर व्यापक जन जागरूकता हेतु कैडर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। - भीम रेजीमेंट द्वारा युवा संपर्क एवं संवैधानिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम-
छत्तीसगढ़ में संवैधानिक अधिकारों एवं शोषण के खिलाफ सर्व समाज तथा युवाओं के आवाज के रूप में पहचान बना चुके भीम रेजीमेंट के द्वारा भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गांव गांव में विवाह एवं लोगों से संपर्क एवं चर्चा कर संवैधानिक अधिकारों-कर्तव्यों तथा शोषण के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। - बहुजन समाज पार्टी द्वारा बड़े आयोजन का प्रयास-
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महान विचारों- कार्यो के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने एवं लोगों को जानकारी देने बहुजन समाज पार्टी द्वारा बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है परंतु कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच आयोजन के स्वरूप पर चर्चा जारी है। - सर्व समाज द्वारा बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान-
(1) बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं संविधान चौक-
भारत के संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 130वी जयंती पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु सर्व समाज ने भी प्रत्येक गांव एवं निकायों में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व संविधान के नाम से चौक -पार्क -भवन- सड़क -तालाब व रोड का नामकरण करने की बात कही जा रही है।
(2) वाचनालय की स्थापना-
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भारत के संविधान सहित महापुरुषों के साहित्य को प्रत्येक गांव में सामाजिक भवनों में वाचनालय के रूप में विकसित -स्थापित करने की बात जारी है।
(3) संविधान के प्रस्तावना वाचन महा अभियान-
भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महान विचारों एवं कार्यो को याद करते हुए तथा देश के लोगों में देशभक्ति की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने भारत के संविधान के प्रस्तावना का वाचन महा अभियान के रूप में 14 अप्रैल को शाम 7:00 बजे सभी लोगों के द्वारा घरों के अंदर परिवार सहित एक साथ करने की बात कहीं जा रही है। - शिक्षा एक्सप्रेस का ऑनलाइन आयोजन-
विश्व ज्ञान के प्रतीक विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महान शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले “शिक्षा एक्सप्रेस” द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती अवसर पर कोरोना संक्रमण के बीच घरों में रहकर ही राष्ट्रीय स्तर पर सभी आयु वर्गों के बौद्धिक एवं व्यक्तिगत प्रतिभाओं को विविध आयोजनों के द्वारा अवसर देने का प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं।
इसके तहत शिक्षा एक्सप्रेस में पंजीयन लिंक साझा कर पहले पंजीयन फिर 8 विधाओं में चित्र ऑडियो वीडियो के माध्यम से व्हाट्सएप पर अपने प्रस्तुति भेजनी की व्यवस्था की है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डिजिटल सर्टिफिकेट -प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिसे निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
लिंक-https://forms.gle/cc3YdKefPp6HKRpw5
लिंक पर पंजीयन एवं प्रस्तुति भेजना शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 14अप्रैल तक है।
क्वीज़ 11अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए अलग से लिंक शेयर किया जाएगा।
इन विधाओं में प्रस्तुति भेजना है-
1.चित्रकारी
2.रंगोली
3.मेंहदी
4.स्लोगन
5.कविता
6.संविधान की प्रस्तावना का सुलेख।
7.भारत के संविधान का मेरे जीवन में महत्व पर लेख-आडियो-विडियों।
8.क्वीज़ प्रतियोगिता।
(उपरोक्त सभी विधाओं में भेजे गए प्रस्तुति स्वयं के द्वारा प्रस्तुत किया गया हो तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं भारत के संविधान विषय से संबंधित हों)
उपरोक्त सभी प्रस्तुतियों को तीन वाट्सअप नम्बर में से किसी एक पर भेजने है-
1.राजेन्द्र मारकण्डे 8815529960
2.अंकेश महिपाल 9179090850
3.सुनील छेदैया 7828365213
तथा इस संबंध में जानकारी
Seludshikshaexpress@gmail.com पर मिलिंद चन्द्रा सर से भी प्राप्त की जा सकती हैं।
