पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम उफरा में कोरोना के कहर से पिछले चार दिनों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना से मरने वालों में पति- पत्नि भी शामिल है। वही आज एक अन्य व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच घनश्याम चौहान के भैया और भाभी का तीन दिन पहले कोरोना से मौत हो गया था। आज शाम उसकी माता जी का भी निधन हो गया। हालांकि उनकी माता की मौत कोरोना से हुआ है इसकी अभी तक पुष्टि नही हुई है। कोविड टेस्ट रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वही ग्राम में एक अन्य की मौत कोरोना से हुई है। मृतक चौहान दंपत्ति के साथ उनकी माँ भी साथ मे रहती थी। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी।
