जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने चेक प्वाइंट्स का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पाटन। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दुर्ग कलेक्टर ने जिले में धारा 144 के साथ लाकडाउन लगाया हुआ है। जिसके चलते दुर्ग जिले के सभी सीमा को सील कर सीमवर्ती क्षेत्रों में चेक प्वाइंट्स लगा दिये हैं, जहां अधिकारियों द्वारा गहन निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही जिले के आला अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं, जिपा उपाध्यक्ष अशोक साहू ने तरीघाट ,कौही चेक प्वाइंट्स का निरीक्षण किया, वही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल, मेडिकल जाने वाले लोगों, मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिये, तथा घुमंतू लोगों के उपर कार्यवाही हो,साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यह समय संकट का है,हम सबको साथ मिलकर लड़ना है, बेवजह घुमना नहीं है, मास्क पहने, दो गज की दूरी बनाये रखे व साबुन से लगातार हाथ धोते रहे बीच बीच में सेनेटाइजर का छिड़काव करें, निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार, डीकेश्वर साहू, सहित पुलिस व राजस्व अमला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *