? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
फिंगेश्वर। जामगांव विद्युत विभाग में अधिकारियों की मनमानी और उनका खुला राज चल रहा है,जब मन करता है तब वे विद्युत सेवा मेंटेनेंस के नाम पर बाधित कर देते है,और पूछने पर गोल मोल जवाब देते है,विदित हो कि रात में 10 बजे विद्युत विभाग के द्वारा मोबाइल में सन्देश भेजा जाता है कि कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी,लेकिन शाम के 7 बजे तक विद्युत प्रवाह चालू नही किया जाता है, क्या कारण हो सकता है जिसमे विभाग के द्वारा आनन फानन में देर रात लोगो को सूचित किया जाता है। जब सभी लोग अपने अपने घर मे रात्रि विश्राम कर रहे होते है,ऐसे सूचना देने से ग्रामीणों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सूचना विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर पीने के पानी तथा निस्तारी हेतु सबसे ज्यादा समस्या उत्पन्न होती है। ज्ञात हो कि विभाग के द्वारा फिंगेश्वर नगर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना जारी की जाती है किंतु फिंगेश्वर नगर की लाइट को घण्टे दो घण्टे में ही चालू कर दिया जाता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घण्टे तक लाइट बन्द रहता है,विभाग के द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभाव क्यो किया जाता है यह समझ से परे है,इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि नगर में सभी राजनीतिक पार्टियां के बड़े बड़े नेता,प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी रहते है जिससे डरकर व उन्हें खुश करने के लिए भी विभाग के द्वारा वहा विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाती होगी किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों की सुध लेने वाला कोई नही है।
यहाँ पर यह बताना लाजमी होगा कि फिंगेश्वर विद्युत विभाग के द्वारा 4 दिन पूर्व ही फिंगेश्वर विद्युत सब स्टेशन में 515 मेगावाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया था और कहा गया था कि इस ट्रांसफर के लग जाने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को लो वोल्टेज और विद्युत कटौती की समस्या से राहत मिलेगी इस बात की जानकारी खुद विद्युत विभाग फिंगेश्वर के कनिष्ठ अभियंता उमेश चंद्राकर जी ने दी थी और उस दिन पूरा विद्युत विभाग सभी अधिकारी कर्मचारी व फिंगेश्वर के गणमान्य नागरिकों को बुलाकर उनके साथ फोटो खिंचवा कर अपनी बढ़ाई स्वयं करते हुवे खूब वाहवाही लूटी थी, और समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाया था,किन्तु आज की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब केवल नगर के लिये ही किया गया है,ग्रामीण क्षेत्रों से विभाग को कोई सरोकार नहीं है। इस प्रकार से विद्युत कटौती होने पर ग्रामीण क्षेत्र से जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,झेरिया गांडा समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष कमल भारती, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष लखन लाल साहू, केशव राम साहू,पूर्व सरपंच मनोज यदु,धीरज शर्मा, धर्मेंद्र यदु,रामू राम ध्रुव, दीपक साहू,गिरीश साहू,कन्हैया साहू,तरुण विभार,विप्लव शर्मा,नोहर टेलर्स, डिगेश्वर सोनवानी अशोक साहू, टीकम साहू आदि लोगो ने विभाग के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है।
उक्त विषय पर जब विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री उमेश चंद्राकर से बात की तो वे गोल मोल जवाब देने लगे,व कहने लगे कि देर रात में मेंटेनेंस कार्य हेतु विभाग के द्वारा निर्णय लिया गया था इसलिए समय पर सभी को सूचना नही दी जा सकी, आगे भविष्य में इन सभी बातों का ध्यान रखा जायेगा।
