भक्त माता कर्मा की जयंती घरों में रहकर पूजापाठ कर मनाई गई , विपदा की घड़ी से उबारने मांगी मन्नत

रानीतराई। भक्त माता कर्मा की 1005 वी जयंती को कोरोना की वजह से पूर्व महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशीला साहू द्वारा कोविड़ के गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने घर मे ही परिवार सहित पूजा अर्चना की गई। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियो को भक्त माता कर्मा की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि माता के बताये मार्ग का अनुसरण करें एवं आज शाम अपने घर के आंगन में भगवान जगन्नाथ के नाम पर 5 दिए अवश्य जलाये एवं कामना करें कि विश्व भर में फैला कोरोना महामारी से माता हमे निजात दिलाये, इस पूजा अर्चना में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दयाराम साहू ने भी भाग लिया एवं भक्त कर्मा माता से पूरे विश्व को कोरोना महामारी से बचाने की कामना की।,
पाटन साहू संघ महामंत्री खेमलाल साहू , मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी ,जिला साहू संघ दुर्ग के सदस्य धनराज साहू ,जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू , न्याय प्रकोष्ठ सयोजक पाटन लालेश्वर साहू ,रामनारायण साहू हिमांचल साहू सहित साहू समाज के स्वजनों ने अपने अधिष्ठा माता कर्मा जी की पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद लिए ।सभी ग्रामों के साहू समाज के लोगो ने कोविड संक्रमण के कारण अपने अपने घरों में दीप जलाकर जयंती मनाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *