? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश
गरियाबंद जिले के अमलिपदर क्षेत्र में लागातार लो वोल्टेज व लाइट कटौती की समस्या को लेकर आज – कल ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है , आपको बता दें की अमलीपदर ही नही बल्कि पूरे जिले को लो वोल्टेज व लाइट कटौती की समस्या को झेलना पढ़ रहा है , जिसके चलते किसानों को गर्मी के फसल उगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है, यही नहीं अमलिपदर इलाके के मुड़ागांव में कल बिजली की तार टूटा हुआ देखा गया स्थानीय लोगों ने बताया कि ये तार दो दिन से टूटा हुआ है जिसके चलते बिजली आपूर्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ऊपर से लो वोल्टेज की मार बरकरार है निर्धारित बिजली कटौती भी जारी है बिजली की अभाव और आँख मिचौली से जन जीवन व्याकुल होकर खासा प्रभावित नज़र आता है वहीं किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर है तार टूटने की शिकायत दर्ज किया गया था उम्मीद है कि विभाग ने अब तक जोड़ दिया गया हो
बतादें की बीजली की समस्या लो वोल्टेज व बिजली कटौती के चलते किसान अपने फसलों पर पानी तक डाल नही पाते जिससे किसान को मजबूरन अपनी फसलों को कड़ी धूप में जलते देखने को मजबूर है , वह किसान अपने आंखों के सामने जलते फसल को देख कर किसान की आंखों में आंसू आ जाते है , जबकि किसान अपने खेतों में कड़ी धूप में फसल उगाकर जीवन व्यतीत करने को मजबूर है ।
बुजुर्ग किसान शोभाराम जगत ने बताई आपबीती
आपको बतादें की ऐसा ही मामला आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुड़ागांव का है , जंहा मुड़ागांव के किसान शोभाराम जगत अपने खेतों में जलते फसलों को देखने में मजबूर है , वह चाहकर भी कुछ कर नही सकते , क्योंकि बिजली के बगैर बोर या मोटर भी चलना मुश्किल हो गया है किसान शोभाराम जगत ने अपना व्यथा बताया की वे अपनी समस्या को बिजली विभाग को भी कई बार अवगत करा चुकें है , इसके बावजूद भी बिजली की कटौती लो वोल्टेज के चलते उनकी पूरी फसल कड़ी धूप में जलकर खाख हो रही है ।
वहीं आजीविका के एक मात्र सहारा कृषि पर बिजली की दोहरी मार जारी है किसान शोभाराम जगत ने बताई की वह अपने खेतों के फसलों के माध्यम से इन दिनों जीवन व्यतीत कर परिवार को भरण पोषण कर रहे हैं जब हमारी न्यूज़ 24 कैरेट के पत्रकारों ने एक टीम गठित कर क्षेत्र के दौरे पर मुड़ागांव पहुंचे , तब वंहा के किसान शोभाराम जगत से मिले वह अपनी जलती फसल को हमारे पत्रकारों को दिखाया और अपनी दुख भरी जीवन – यापन के बारे में बताया ।
हम सरकार और बिजली विभाग से गुहार लगाते हैं कि क्षेत्र में ऐसे कई बेबस किसान है जो इस वक्त बिजली आपूर्ति के अभाव के चलते दोहरी मार झेल रहे है बर्षों की मेहनत बर्बादी के कगार पर है अगर किसानों को इस वक्त पानी नहीं मिल पाया तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है इन किसानों के लिए बिजली की सुचारू रूप से आपूर्ति करना बेहद जरूरी है
