रेवेद्व दीक्षित…
छुरा…. रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने अपील किया कि इस वर्ष साहू समाज द्वारा 7 अप्रैल दिन बुधवार को कर्मा जयंती को ऐतिहासिक बनाएं । हर घर में घर-घर में पांच दीपक अवश्य जलाएं दिन बुधवार को पापमोचनी एकादशी का वह शुभ दिन है। जिस दिन साहू समाज के अधिष्ठात्री देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा का अवतरण हुआ । माता जी की जयंती हर वर्ष जिला, तहसील, परिक्षेत्र व ग्राम स्तर पर मनाते आ रहें है, पर विगत वर्ष से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बड़े आयोजनों पर विराम लग गया, इस वर्ष भी स्थिति वही है ।कोरोना काल के बाद भी हम अपने अधिष्ठात्री देवी माँ कर्मा की जयंती अपने घर में अपने परिवार के साथ पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाए इसी भावना के साथ समाज के हर वर्गों को घर-घर माता जी का छायाचित्र मय आरती के साथ पहुँचाया है यह एक ऐतिहासिक पहल है इसकी जितनी भी सराहना की जाय कम है।साथ ही स्वजनों से विनम्र निवेदन है कि जब माता जी सबके घर पधार चुकी हैं तो हम धूमधाम से कल कर्मा जयंती घर में सुरक्षित रहकर मनाएँगे ही पर माता जी आरती को नित्य प्रति गाएँगे ऐसा करके हम स्थाई रूप से अपने कुलदेवी के प्रति श्रद्धा और संस्कार का भाव जागृत कर पाएंगे श्री साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं अपने संदेश में कहा कि माता कर्मा जी हमें करुणा और मानव सेवा का पाठ पढ़ाया है उन्हें हमें अन्याय से लड़ना सिखाया है माता कर्मा जी के प्रेरक प्रसंगों से हमें सामाजिक समरसता बनाने सद्भाव का वातावरण बनाने दया करुणा भक्ति और परोपकार की शिक्षा मिलती है साथ ही अपने निवास मंदिर या घर में रहकर पूजा अर्चना करें तथा कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए इस पर्व को मनाने की सादर अपील।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोविड-19 के कारण एक अपील कर्मा जयंती में अपने घरों में पांच दिया जरूर जलाएं
