दुर्ग। जिले में कोरोना बेकाबू हो रहा है। कोरोना की रफ्तार जिस तेजी के साथ बढ़ रही है आने वाले दिन और खौफनाक हो सकती है। जिस तेजी के साथ जिले में कोरोना के केसे है चिंता का विषय है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार कोरोना पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रही है। वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से जारी है।
इस बीच आज लॉकडाऊन के पहले दिन दुर्ग जिले में अब तक के सबसे अधिक 1838 कोरोना संक्रमित मरीज मिले वही 10 लोगों की मौत हो गई। आज जिले में 4504 सैंपल ली गई।
