पाटन। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओ ने अपने घरों में रहकर ही धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय आह्वान पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी ने ग्राम करसा में अपने घर की छत पर पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी को वैभव तक पहुंचाने वालों को नमन किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि छह अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। भाजपा देश ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। हमारी सदस्य संख्या करीब 14 करोड़ से अधिक है।
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने अपने घरों में लगाए गए पार्टी का ध्वज
