गरियाबंद : दुकान सील, कही अगला नंबर आपका तो नही, जानिए क्या है वजह

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। बेलगाम होते कोरोना और बेपरवाह हो रहे लोगो को सुधारने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। ऐसा ही नजारा आज जिला मुख्यालय गरियाबंद में देखने को मिला। जिस पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा सख्ती से निपटा गया।
बड़ी लापरवाही
नगरपालिका प्रशासन गरियाबंद ने आज एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान को सील कर दिया है। दुकान संचालक पर बड़ी लापरवाही का आरोप था। पालिका सीएमओ संध्या वर्मा के मुताबिक राजस्थान मिठाई भंडार के संचालक के परिवार का एक सदस्य बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आया है। नियमानुसार कॉन्टेक्ट लिस्ट में आये परिवार के बाकी सदस्यों खुद हॉस्पिटल पहुंचकर कोरोना जांच करानी थी। मगर दुकानदार संचालक ने ऐसा ना करते हुए दुकान खोलना मुनासिब समझा।
सीएमओ सुश्री वर्मा ने बताया कि दुकानदार को कल भी ऐसा नही करने की हिदायत दी गयी थी। दुकानदार पर समझाइश का कोई असर नही हुआ बल्कि उसने आज भी दुकान खोल ली। जिसे गंभीरता से लेते हुए उसकी दुकान सील कर दी है। सीएमओ ने बताया कि शहर के कुछ और दुकानदारो द्वारा भी इस तरह की लापरवाही बरतने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने आज शाम तक ऐसे ही कुछ ओर दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने के संकेत दिए है।
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मरीजो को देखते हुए बीते दिनों जिला कलेक्टर द्वारा एक गाइडलाइन जारी की गयी है। जिसमे दुकानदारों के लिए भी कई नियम शर्ते लागू की गयी है। गाइडलाइन के मुताबिक दुकानदारों को इन नियमो का पालन कड़ाई से करना होगा। नियमों का पालन नही करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *