भिलाई। भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए हाईटेक हॉस्पिटल नेहरू नगर में भर्ती किया गया गया। उनके साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिन्हें भी होस्पिटलाइज किया गया है। ऐसी स्थिति में धर्मेंद्र यादव के पूरे परिवार को होम आइसोलेट किया गया है ।।
गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव पिछले साल कोरोना काल की शुरुआत से ही समाज सेवा में लगे है। उन्होंने गरीब,मजदूरों, असहायों और जरूरत मंदों को राशन, हरि सब्जियां,फल, मास्क सेनेटाइजर से लेकर अन्य जरूरी समान बटाते रहे है। जरूरत मन्द लोगो के घर तक सभी जरूरी चीजें पहुंचाते रहे। इसके अलावा जब कोविड शील्ड वेक्सिन लगना शुरू हुआ तब वे अपने वार्ड हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले वृद्धों की सेवा में जुट गए। वे लगातार वार्ड के सभी बुजुर्गों को कोरोना टिका करण केंद्र तक लेजाने और लाने की व्यवस्था में जुट गए। वे रोज आटो व अन्य वाहनों के माध्यम से बुजुर्गों को घर से टिका करन केंद्र ले जाने और टिका लगाकर वापस घर लाने की सेवा करते रहे। क्यों बुजुर्गों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो। ऐसी सेवा कार्य को करते हुए वे कोरोना संक्रमित हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई है।इस लिए पूरे परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से होम आइसोलेट किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव और उनकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक है। वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार होम आइसोलेशन में
